Bihar News: बिहार में स्कूल प्रधानाध्यापक ने पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, मामला दर्ज
Press Trust of India | October 21, 2024 | 10:39 PM IST | 1 min read
यौन उत्पीड़न मामले में फरार आरोपी प्रधानाध्यापक मजहर जीशान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कथित रूप से पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार (21 अक्टूबर) को यह जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्या सागर के अनुसार, इस मामले में सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी फरार प्रधानाध्यापक मजहर जीशान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, “यह घृणित घटना कुछ दिन पहले हुई थी। इसको लेकर लोगों के बीच आक्रोश है।’’
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि पीड़िता अब तक डर के कारण चुप थी। आरोपी द्वारा कक्षा में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने पर छात्रा ने शोर मचा दिया जिसपर स्कूल की रसोइया वहां पहुंच गई और फिर बच्ची प्रधानाध्यापक के चंगुल से बच गई।’’
उन्होंने कहा, “पुलिस को तब पता चला जब परिवार के सदस्य पड़ोसियों के साथ स्कूल परिसर में घुसे और उनमें से एक ने आपातकालीन नंबर डायल किया।” पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमने स्कूल के रसोइये का बयान भी दर्ज कर लिया है, जो कथित तौर पर लड़की की चीखें सुनकर कक्षा में पहुंची थी।”
अगली खबर
]SWAYAM January 2025: स्वयं जनवरी 2025 सत्र की परीक्षा तिथि जारी, जुलाई 2024 के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
SWAYAM (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम है, इसका उद्देश्य समाज में वंचितों सहित सभी को बेस्ट टीचिंग-लर्निंग रिसोर्स प्रदान करना है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल