SBI SCO Recruitment 2025: एसबीआई एससीओ भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | October 28, 2025 | 02:55 PM IST | 2 mins read
एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। आवेदन पत्र जमा भरने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना जरूर चेक करना चाहिए।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के 103 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर, 2025 तक है।
एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 25, 28, 30 और 35 वर्ष, जबकि पदानुसार अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र जमा भरने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना जरूर चेक करना चाहिए।
SBI SCO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
SBI SCO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
एसबीआई एससीओ भर्ती 2025 के तहत कुल 103 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- हेड- 1 पद
- जोनल हेड- 4 पद
- रीजनल हेड- 7 पद
- रिलेशनशिप मैनेजर- 19 पद
- इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट- 46 पद
- प्रोजेक्ट डेवलमेंट मैनेजर- 2 पद
- सेंट्रल रिसर्च टीम- 2 पद
SBI SCO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यताएं
एसबीआई एससीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
SBI SCO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
एसबीआई एससीओ भर्ती चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थी की शॉर्टलिस्टिंग के बाद व्यक्तिगत / टेलीफोनिक / वीडियो इंटरव्यू और सीटीसी वार्ता के एक या अधिक राउंड शामिल होंगे।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में क्वालीफाइंग अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीटीसी वार्ता - इंटरव्यू के समय या इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों के साथ एक-एक करके सीटीसी वार्ता अलग-अलग की जाएगी।
चयन के लिए मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक अभ्यर्थी कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में उनकी आयु के अनुसार स्थान दिया जाएगा।
अगली खबर
]DSSSB Manager Admit Card 2025: डीएसएसएसबी मैनेजर एडमिट कार्ड dsssb.delhi.gov.in पर जारी, परीक्षा 30 अक्टूबर को
डीएसएसएसबी मैनेजर टियर 2 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल