SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1,497 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; आखिरी तिथि 4 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | September 16, 2024 | 02:03 PM IST | 2 mins read
एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के माध्यम से आवेदन करने वाले रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म निःशुल्क है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की गई है।
एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 4 अक्टूबर तय की गई है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एससीओ भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,497 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड डिलीवरी के 187 पद, डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - इन्फ्रा सपोर्ट एंड क्लाउड ऑपरेशन के 412 पद, डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - नेटवर्किंग ऑपरेशन के 80 पद, डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - आईटी आर्किटेक्ट के 27, डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी के 7 और असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) के 728 पद शामिल हैं।
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% में साथ बीटेक या बीई की डिग्री है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 35 साल के बीच और असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदक की आयु 21 से 37 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 30 जून 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
SBI SPECIALIST CADRE OFFICERS Vacancy 2024: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवारों को एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और फिर Apply Online पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Rajasthan NEET UG Counselling 2024: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल संशोधित; कल तक करें पंजीकरण
राजस्थान NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार