SBI PO Final Result 2023: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड स्कोर कार्ड
Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 04:34 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए जनवरी 2024 में इंटव्यू का आयोजन किया गया था। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम 5 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज यानी 19 मार्च 2024 को एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम 2023 जारी कर दिया है। समूह अभ्यास और साक्षात्कार में शामिल हुए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर अंतिम परिणाम देख सकते हैं।
एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन जनवरी माह में किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं। एसबीआई मेन एग्जाम का आयोजन 5 दिसंबर 2023 को किया गया था।
साइकोमेट्रिक परीक्षा 16 जनवरी से आयोजित की गई गई थी। वहीं, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू (एलएचओ केंद्र) का आयोजन 21 जनवरी से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए थे। एसबीआई मुख्य परीक्षा परिणाम 11 जनवरी 2024 को घोषित किया गया था।
Also read SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट-कटऑफ अपडेट, जानें कब तक होगा जारी
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती करेगा। एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया का आयोजन 7 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक किया गया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
SBI PO Final Result 2023: स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एसबीआई पीओ एग्जाम फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- करियर लिंक पर क्लिक करें और फिर करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में ‘एसबीआई पीओ 2023 अंतिम परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलेगी, उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
- परिणाम जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]IIT Jodhpur Admissions 2024: आईआईटी जोधपुर के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता जानें
आईआईटी जोधपुर पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग या साइंस में स्नातक की डिग्री (4-वर्षीय कार्यक्रम) या विज्ञान, एमसीए, फार्मेसी, चिकित्सा विज्ञान, कृषि विज्ञान और पशु चिकित्सा विज्ञान/ संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’