SBI CBO Recruitment 2025: एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट, फीस

Santosh Kumar | June 21, 2025 | 03:55 PM IST | 2 mins read

एसबीआई सीबीओ 2025 भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा सहित 4 चरण शामिल हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi के माध्यम से एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विंडो फिर से ओपन कर दी है। यह निर्णय हाल ही में जारी एक संशोधन के बाद आया है, जिसके तहत अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के उन उम्मीदवारों को उत्तर पूर्व सर्किल के तहत आवेदन करने की अनुमति दी गई है, जिन्होंने अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 10 या 12 पास की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi के माध्यम से एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

एसबीआई सीबीपी में कुल 2,964 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव है, वे पात्र हैं। आवेदन की संशोधित तिथियां 21 से 30 जून 2025 तक हैं।

SBI CBO Recruitment 2025: एसबीआई सीबीओ चयन प्रक्रिया

अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी को स्थानीय भाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। अब 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय से पढ़ाई और पास करने वाले छात्र नॉर्थ ईस्ट सर्कल की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई सीबीओ 2025 भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा सहित चार चरण शामिल हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के योग्य हैं, उन्हें इन सभी चरणों को पास करना होगा।

Also read SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

SBI CBO Recruitment 2025: एसबीआई सीबीओ पात्रता मानदंड

उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री (जैसे IDD) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षण और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षण शामिल होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]