Sainik School Entrance Exam 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 13, 2025 | 08:37 AM IST | 2 mins read
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार 16 जनवरी से 18 जनवरी, 2025 तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 13 जनवरी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 (AISSEE 2025) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार aissee2025.ntaonline.in पर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पंजीकरण विंडों बंद होने के बाद कैंडिडेट 14 जनवरी, 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सामान्य/ ओबीसी - एनसीएल/ रक्षा/ पूर्व सैनिकों के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों जैसे एससी/ एसटी को 650 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 16 जनवरी से 18 जनवरी, 2025 तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि, “स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्रता की जांच उम्मीदवार सूचना बुलेटिन में कर सकते हैं।”
Also read Ghaziabad School News: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 18 जनवरी तक बंद; ऑनलाइन होगी पढ़ाई, आदेश जारी
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। “सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों का प्रवेश केवल कक्षा 6 में खुला है। वहीं, रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर कक्षा 9 में लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा।”
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रवेश के समय किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से छात्र कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक संबंधित जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Sainik School Entrance Exam 2025 Date: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार AISSEE 2025 आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर AISSEE 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी