RVUNL Recruitment 2025: राजस्थान में तकनीशियन, ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट के 216 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 01:48 PM IST | 2 mins read
राजस्थान तकनीशियन ऑपरेटर भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने तकनीशियन 3, ऑपरेटर 3 और प्लांट अटेंडेंट 3 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/rrvnlpajan25 पर जाकर आरवीयूएनएल 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान कॉमन रिक्रूटमेंट 2025 के तहत कैंडिडेट 20 मार्च (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान तकनीशियन ऑपरेटर भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी से शुरू की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 4 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राजस्थान में 24x7 गुणवत्ता, विश्वसनीय और सस्ती बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य में बिजली के उत्पादन, संचरण और वितरण के क्षेत्र में लगी ये कंपनियां उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं जो तकनीशियन- III (ITI), ऑपरेटर- III (ITI), प्लांट अटेंडेंट- III (ITI) के रूप में इन बिजली कंपनियों में शामिल होने के इच्छुक हैं।”
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर/ परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। RVUNL इस भर्ती के तहत कुल 216 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान तकनीशियन भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए और रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरू में दो वर्ष के लिए ‘प्रोबेशनर ट्रेनी’ के रूप की जाएगी, इस दौरान 13,500 रुपए का मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। प्रोबेशन ट्रेनिंग के सफल समापन पर चयनित कैंडिडेट को लेवल-4, वेतन मैट्रिक्स के तहत 19,200 रुपए प्रति माह वेतन, साथ ही संबंधित नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल