RVUNL Technician Result 2025: आरवीयूएनएल टेक्नीशियन ग्रुप 1 प्री रिजल्ट energy.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 17, 2026 | 12:54 PM IST | 1 min read
मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी किसी भी विद्युत निगम की वेबसाइट से प्रीलिम्स परीक्षा का अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान के विद्युत निगमों में टेक्नीशियन थर्ड (आईटीआई) के ग्रुप-। (इलेक्ट्रीशियन / पॉवर इलेक्ट्रीशियन / वायरमेन / लाइनमेन / एसबीए) की ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आरवीयूएनएल ग्रुप-। रिजल्ट विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विद्युत निगमों में टेक्नीशियन III (आईटीआई)/ ऑपरेटर-III (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेंट-III (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती के लिए 24 नवंबर से 27 नवंबर तक राजस्थान के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।
ग्रुप-II, III एवं IV की ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 9 एवं 13 जनवरी को जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।
मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या
मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी किसी भी विद्युत निगम की वेबसाइट से प्रीलिम्स परीक्षा का अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस संबंध में अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भी सूचित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए ग्रुप-I में 22893 अभ्यर्थी, ग्रुप-II में 360 अभ्यर्थी, ग्रुप-III में 175 अभ्यर्थी एवं ग्रुप-IV में 361 अभ्यर्थी, कुल 23789 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया गया है।
RVUNL Technician Result 2025: रिक्तियों की संख्या
राजस्थान विद्युत निगम में तकनीशियन वर्ग के कुल 2163 पदों, जिसमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 150, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 603, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 498 एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 912 पद शामिल हैं।
राजस्थान विद्युत निगम में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाएं, राजस्थान के विभिन्न जिलों में 24 नवंबर से 27 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई थी
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज