RULET 2025 Registration: राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | May 23, 2025 | 08:40 AM IST | 2 mins read
आरयूएलईटी 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और दस्तावेज अपलोड और शुल्क जमा करने होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित आरयूएलईटी 2025 (राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास केवल कल (24 मई) तक का समय है। यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान यूनिवर्सिटी के 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी ) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आरयूएलईटी 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन मोड से करना होगा। परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी।
आरयूएलईटी (राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट) 2025 के लिए आवेदन शुल्क 2200 रुपये है, जो सभी श्रेणियों के लिए समान है। इस शुल्क का भुगतान यूपीआई या आईसीआईसीआई बैंक के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाना चाहिए।
RULET 2025 Dates: एडमिट कार्ड कब आएगा?
आरयूएलईटी 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में वांछित परिवर्तन करने का अवसर 25 से 26 मई तक दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 31 मई तक जमा करा सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 के एडमिट कार्ड 5 जून को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आरयूएलईटी 2025 रिजल्ट 24 जून को जारी किया जाएगा।
RULET 2025 Registration: कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ प्रवेश परीक्षा 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
- पेज पर नीचे स्क्रोल करके RULET 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां Application Form को ओपन करें।
- स्क्रीन पर दिए गए रूलेट 2025 आवेदन निर्देश पढ़ें।
- सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें रूलेट आवेदन फार्म भरें।
- शुल्क जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
आरयूएलईटी यूनिवर्सिटी लेवल की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें सफलता पाने वाले छात्रों को राजस्थान यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है। परीक्षा में अंग्रेजी, लीगल अप्टीट्यूड, करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज जैसे सेक्शन शामिल होते हैं।
अगली खबर
]विधि स्नातक होते ही न्यायिक सेवा परीक्षा नहीं दे सकते छात्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 3 साल का वकालती अनुभव जरूरी
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि युवा विधि स्नातक होते ही न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं और प्रवेश स्तर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम तीन साल वकालत करना अनिवार्य है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार