Saurabh Pandey | May 1, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read
जो अभ्यर्थी पहले से सरकारी नौकरी या किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं, उन्हें इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अपने विभाग को लिखित में सूचना देनी होगी। इसके बाद, जब आपके दस्तावेजों की जांच होगी, तब आपको अपने विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 32 विषयों में 3540 रिक्तियों के लिए टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। स्नातकोत्तर डिग्री और NET/SLET/PhD उत्तीर्ण इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 मई से 3 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर राजस्थान आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी पहले से सरकारी नौकरी या किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं, उन्हें इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अपने विभाग को लिखित में सूचना देनी होगी। इसके बाद, जब आपके दस्तावेजों की जांच होगी, तब आपको अपने विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
आरएसएसबी ने कंप्यूटर साइंस, ड्राइंग एवं पेंटिंग, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान, लेखांकन, व्यवसाय प्रशासन, कृषि एवं प्रजनन प्रणाली (ईएएफएम), विधि, बागवानी, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार, कृषि विज्ञान, पशु विज्ञान, कीट विज्ञान, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, पादप रोग विज्ञान और मृदा विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में शिक्षण सहयोगी पदों के लिए कुल 3540 रिक्तियों की घोषणा की है।
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
सामान्य (पुरुष) | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
सामान्य (महिला) | 21 वर्ष | 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट) |
एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष - राजस्थान के निवासी) | 21 वर्ष | 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट) |
एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला - राजस्थान के निवासी) | 21 वर्ष | 50 वर्ष (10 वर्ष की छूट) |
किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों (या समकक्ष ग्रेड) के साथ स्नातकोत्तर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही NET/SLET/SET क्वालीफाई होना चाहिए
श्रेणी | ओटीआर शुल्क |
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) / अति पिछड़ा वर्ग | 600 रुपये |
एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग (राजस्थान के निवासी) | 400 रुपये |
बोर्ड द्वारा टीचिंग एसोसिएट के पदों के लिए भर्ती परीक्षा अगस्त, सितंबर या अक्टूबर 2026 में आयोजित की जा सकती है। यह परीक्षा कंप्यूटर (CBT), टेबलेट (TBT) या फिर ओ.एम.आर. शीट (ऑफलाइन) के माध्यम से ली जा सकती है। बोर्ड के पास परीक्षा की तारीख बदलने का पूरा अधिकार है। साथ ही, यदि परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होती है, तो अंकों के संतुलन के लिए नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। इन्हें ऑनलाइन SSO ID या राजस्थान सरकार के Recruitment Portal से डाउनलोड करना होगा। जब प्रवेश पत्र जारी होंगे, तो इसकी सूचना समाचार पत्रों और वेबसाइट पर दे दी जाएगी। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और SSO ID याद रखना जरूरी है।