RSSB Answer Key 2026: राजस्थान क्लर्क ग्रेड 2, जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की आंसर की जारी, 26 जुलाई तक चैलेंज
Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 06:26 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 5 जुलाई 2026 को आयोजित लोअर डिवीजन क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर दोनों शिफ्ट के लिए मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवारों को आंसर की में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो वे इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 26 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार वैलिड दस्तावेजों के साथ आंसर की को चुनौती दे सकते हैं, इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
आरएसएसबी द्वारा आंसर की चैलेंज का लिंक 28 जुलाई 2026 तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी।
RSSB LDC Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको 'Answer Key' का लिंक मिलेगा।
- अब एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट 2026: मास्टर क्वैश्चन पेपर एंड प्राइमरी आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर 'Answer Key' की पीडीएफ दिखाई देगी।
- अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने के लिए अपने जवाबों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से करें।
- अंत में आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सेव कर लें।
RSSB LDC Exam 2026: परीक्षा विवरण
आरएसएसबी एलडीसी भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस भर्ती के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर कुल 10,644 रिक्तियां भरी जाएंगी।
अगली खबर
]RRB Group D Exam City Slip 2026: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी, 3 अगस्त से एग्जाम
परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होने वाली है और देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल