RSSB Result 2025: ऑडियोलॉजिस्ट, काउंसलर व रिहैबिलिटेशन वर्कर पदों के सफल अभ्यर्थियों हेतु स्क्रूटनी फॉर्म जारी
Santosh Kumar | November 8, 2025 | 01:08 PM IST | 1 min read
ऑडियोलॉजिस्ट, काउंसलर और रिहैबिलिटेशन वर्कर के पदों के लिए सफल उम्मीदवार 8 से 14 नवंबर तक स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) संविदा भर्ती 2025 के तहत ऑडियोलॉजिस्ट, काउंसलर व रिहैबिलिटेशन वर्कर के पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, ऑडियोलॉजिस्ट, काउंसलर और रिहैबिलिटेशन वर्कर के पदों के लिए सफल उम्मीदवार 8 से 14 नवंबर तक स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन विंडो sso.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है।
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा। पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए विस्तृत कार्यक्रम और दिशानिर्देश संबंधित विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।
Also read RSSB DEO Result 2025: आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर रिजल्ट रद्द, नई मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित विभाग और बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। बोर्ड ने 10 अक्टूबर को इन तीनों श्रेणियों में प्राप्तांकों के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची और अंक जारी कर दिए हैं।
आरएसएसबी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती के तहत लेखा सहायक समेत 4 ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम 4 नवंबर को जारी किए। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल