Santosh Kumar | May 13, 2026 | 07:22 PM IST | 2 mins read
अगर उम्मीदवारों को आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे 15 से 17 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। किसी भी विसंगति की स्थिति में, उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी को चुनौती भी दे सकेंगे।
अगर उम्मीदवारों को आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे 15 से 17 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आरएसएसबी ने इस बारे में अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आरएसएसबी ने निर्देश दिए हैं कि आंसर-की पर आपत्तियां सिर्फ तय समय सीमा के अंदर सबमिट की जा सकती हैं, और इसके लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न फीस देनी होगी।
जिन उम्मीदवारों ने ऑफलाइन आवेदन किया और परीक्षा में शामिल हुए, वे 15 से 19 मई तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, निर्धारित शुल्क के लिए पोस्टल ऑर्डर के साथ अपनी आपत्तियां बोर्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
बोर्ड ने प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए एसएसओ आईडी से लॉगिन कर ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क पर प्रति प्रश्न शुल्क जमा कर सकते हैं।
आपत्तियों के लिए, केवल मानक और प्रामाणिक पुस्तकों से ही साक्ष्य संलग्न करें। आवश्यक सहायक साक्ष्य के अभाव में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।
उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर दोनों पेपरों की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही, लाखों उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का अवसर मिल गया है।
Santosh Kumar