RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी के 4000+ पदों पर भर्तियां, 20 फरवरी से आवेदन
Saurabh Pandey | February 15, 2024 | 10:15 AM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी, जयपुर की तरफ से बड़ी संख्या में भर्तियां की जाने वाली हैं। इसके संबंध में बोर्ड ने विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड 2) के 4197 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगा। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2024 तक है। इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान लोक सेवा आयोग, शासन सचिवालय, राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी।
RSMSSB ldc clerk 2024 रिक्तियों की संख्या
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड 2) के 4197 रिक्त पदों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या और विभाग नीचे देख सकते हैं-
- शासन सचिवालय (लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड 2) - 584 पद
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड 2) - 61 पद
- राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय (जूनियर असिस्टेंट) - 2788 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 764 पद अनुसूचित क्षेत्र को मिलाकर कुल-3552 पद
- कुल पदों की संख्या - 4197 पद
RMSSSB Exam Calender 2024 आयु सीमा
RSMSSB ldc clerk recruitment 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1-1-2025 के मुताबिक की जाएगी। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RSMSSB LDC Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल,ओबीसी,ईबीसी (क्रीमीलेयर) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा एससी,एसटी,ओबीसी,ईबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) ,पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें, क्योंकि आवेदन पत्र में गलत जानकारी भरने और अधूरा आवेदन पत्र जमा करने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी