Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | September 12, 2025 | 11:40 AM IST | 1 min read
राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तैयारी करें और सुनिश्चित करें कि वे अपने प्रवेश पत्र में दी गई पाली के अनुसार समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
Rsmssb 4th Grade Admit card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब “प्रवेश पत्र” या “नवीनतम घोषणाएं” सेक्शन पर जाएं।
- फिर “चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024” प्रवेश पत्र प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अपना प्रवेश पत्र देखने के लिए विवरण सबमिट करें, प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंट करें।
4th Grade Exam Date 2025: परीक्षा तिथि
आरएमएमएसएसबी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा दिनांक
|
पारी
|
परीक्षा समय
|
|---|---|---|---|
|
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती - 2024
|
19 सितंबर 2025
|
पहली पाली
|
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
|
|
|
|
दूसरी पाली
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
|
|
20 सितंबर 2025
|
पहली पाली
|
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
|
|
|
|
दूसरी पाली
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
|
|
21 सितंबर 2025
|
पहली पाली
|
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
|
|
|
|
पहली पाली
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
Rsmssb 4th grade admit card 2025: जरूरी बातें
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाना होगा।
- एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, स्थान, रिपोर्टिंग समय और पाली जैसी जानकारी होगी।
- एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि की सूचना तुरंत RSSB को देनी होगी।
- एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे और इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल