NCR Apprentice Recruitment 2025: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क
Saurabh Pandey | September 22, 2025 | 04:05 PM IST | 1 min read
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर चयनित आवेदकों को एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करना होगा। ट्रेनिंग के दौरान संबंधित राज्य सरकारों द्वारा शासित मौजूदा नियमों के अनुसार निर्धारित दर पर स्टाइपेंड दिया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरसी एनसीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर, 2025 है।
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 16 सितंबर, 2025 तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RRC NCR Apprentice Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
RRC NCR Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर/महिला आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
North central railway apprentice recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा, जो मैट्रिकुलेशन [न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ] और आईटीआई परीक्षा दोनों में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के अवरोही क्रम में स्लॉट की संख्या के बराबर यूनिटवार, ट्रेडवार और समुदायवार तैयार की जाएगी।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर चयनित आवेदकों को एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करना होगा। ट्रेनिंग के दौरान संबंधित राज्य सरकारों द्वारा शासित मौजूदा नियमों के अनुसार निर्धारित दर पर स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]IBPS RRB PO, Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी
आवेदन की अंतिम तिथि, जो पहले 21 सितंबर निर्धारित थी, अब 28 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। सभी उम्मीदवार जो भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र हैं, आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार