Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 05:58 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 19 सितंबर से खुली है, आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो सात दिन बाद बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org के माध्यम से अंतिम तिथि 27 सितंबर तक बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए पंजीकरण विंडो 19 सितंबर से सक्रिय है। बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 में दो पेपर शामिल हैं, जिनमें पेपर-1 माध्यमक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए और पेपर-2 उच्च माध्यम स्तर (कक्षा 11-12) के लिए है। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 960 रुपए तथा दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपए देना होगा। एससी/ एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को किसी एक पेपर के लिए 760 रुपए तथा पेपर-1 व पेपर-2 के लिए 1,140 रुपए का भुगतान करना होगा।
आवेदन की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बिहार एसटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों पालन करके बिहार एसटीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंछ