Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 11:26 AM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी प्रकाशित की गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 आंसर की से यदि कोई उम्मीदवार असंतुष्ट है, तो वह 22 मार्च से 30 मार्च 2026 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है, साथ ही प्रति प्रश्न लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा।
यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गईं आपत्तियां सही पाई जाती है, तो वैलिड आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क काटकर उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह राशि ऑनलाइन आवेदन में दिए गए शुल्क वापसी बैंक विवरण में भेजी जाएगी।
आंसर की चैलेंज प्रक्रिया | तिथि और समय |
प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी देखने तथा प्रश्नों, विकल्पों और कुंजियों के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की शुरुआत। | 22.03.2026 से |
प्रश्न पत्र देखने, आपत्ति दर्ज करने और भुगतान विंडो बंद होने की तिथि। | 30.03.2026, सुबह 10 बजे तक |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि कोई आपत्ति हो तो उसे अंतिम तिथि यानी 30 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से पहले दर्ज कराएं। इसके बाद प्रश्नों, विकल्पों, उत्तर कुंजी आदि के संबंध में उम्मीदवारों की कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उठाई गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इस संबंध में उम्मीदवारों से आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखते रहें।