RRB Technician Exam 2024: आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम कल से शुरू, परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | December 18, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाए जाने पर अभ्यर्थियों को सभी आरआरबी और आरआरसी की परीक्षाओं से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कल यानी 19 दिसंबर, 2024 से ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों के लिए आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी तकनीशियन 2024 परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर, 2024 को कुल 9 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी 9144 तकनीशियन पदों को भरेगा, जिनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड 3 के लिए हैं।
RRB Technician Exam 2024 Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम
- आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
- परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को आरआरबी टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2024 और सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाए जाने पर अभ्यर्थियों को सभी आरआरबी और आरआरसी की परीक्षाओं से आजीवन वंचित कर दिया जाएगा।
RRB Technician 2024 Exam Day Guidelines: परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- समय पर रिपोर्ट करें - एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- ड्रेस कोड का पालन करें - प्रवेश के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए आरआरबी द्वारा दिए गए ड्रेस कोड दिशानिर्देशों का पालन करें।
- वैध पहचान पत्र साथ रखें - एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ पासपोर्ट साथ रखें।
- प्रतिबंधित वस्तुएं - परीक्षा हाल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
RRB Technician Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
सफलता पूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/2667/92088/login.html पर जाकर अपना आरआरबी टेक्नीशियन हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो एवं हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि एवं समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसे महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग