RRB Recruitment 2025: आरआरबी मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 5, 2025 | 09:50 PM IST | 2 mins read
आरआरबी मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के लिए कैंडिडेट क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आरआरबी रिक्रूटमेंट 2025 लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 16 फरवरी तक आरआरबी मिनिस्टीरियल & आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर 16 फरवरी, 2025 कर दिया गया है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि अब 17 फरवरी, 2025 है। आरआरबी मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो 19 फरवरी से 28 फरवरी तक खुली रहेगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी/ एसटी/ ईबीसी के लिए शुल्क 250 रुपये है। नोटिस में कहा गया कि, आरआरबी मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती के तहत स्टेज 1 परीक्षा में उपस्थित हुए सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 और एससी, एसटी को 250 रुपए रिफंड किया जाएगा।
Also read SSC CPO PET, PST Result 2024: एसएससी सीपीओ पीईटी, पीएसटी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, पेपर 2 मार्च में
आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1036 पद भरेगा। जिनमें पीजीटी के 187, टीजीटी के 338, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 59, चीफ लॉ असिस्टेंट के 54, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 20, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक पीटीआई अंग्रेजी माध्यम के 18, जेएचटी के 130 और प्राइमरी रेलवे टीचर के 188 सहित अन्य पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि पद के अनुसार अधिकतम आयु 33, 35, 36, 38, 43, और 48 वर्ष तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती प्रक्रिया में सिंगल स्टेज सीबीटी, परफॉर्मेंस टेस्ट/टीचिंग स्किल टेस्ट, ट्रांसलेसन टेस्ट (जैसा लागू हो) और डीवी/मेडिकल परीक्षा शामिल है। सीबीटी टेस्ट 100 प्रश्नों के लिए 90 मिनट का होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]IIT Palakkad Internship 2025: आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित, लास्ट डेट जानें
आईआईटी पलक्कड़ समर इंटर्नशिप 2025 कार्यक्रम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 8,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जो कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए कुल 12,000 रुपये होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल