RRB Answer Key 2026: आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी आंसर की जारी, 7 अगस्त तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 01:56 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज की आंसर की 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवारों को उसमें कोई विसंगति नजर आती है, तो वे वैलिड साक्ष्यों के साथ 7 अगस्त 2026 तक उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
RRB Isolated Categories Answer Key 2026: आपत्ति शुल्क
आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है, साथ ही प्रति प्रश्न लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो वैलिड आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी खाते में वापस की जाएगी जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया था। आपत्ति शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा खत्म होने के बाद, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच की जाएगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की को अपडेट कर दिया जाएगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड का फैसला ही आखिरी होगा। आंसर की के बारे में इसके बाद किसी भी अनुरोध या बातचीत पर विचार नहीं किया जाएगा।
RRB Isolated Categories Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखें।
- अंत में आंसर की पीडीएफ की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।
RRB Isolated Categories Exam: परीक्षा कब हुई थी?
आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14 से 15 जुलाई के बीच भारत के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारतीय रेलवे में अलग-अलग मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड पदों के लिए 312 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
RRB Isolated Categories Exam: मार्किंग स्कीम
आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज के लिए सीबीटी में 100 सवालों के लिए 100 मार्क्स होते हैं। परीक्षा में सही जवाब पर 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंको की कटौती की जाएगी, वहीं बिना कोशिश किए गए सवालों के लिए कोई मार्क्स नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार