RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 परीक्षा शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 02:22 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 सीबीटी 1 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज विज्ञापन संख्या सीईएन:04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्टेज-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) मोड में 27 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।
आरआरबी जेई 2026 सीबीटी 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची और कॉल लेटर 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैंडिडेट अपनी आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB CEN No. 04/2026 CBT 1 Exam Schedule: परीक्षा शेड्यूल
पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का संभावित शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | सीईएन नंबर | पद | सीबीटी तिथियां |
|---|---|---|---|
|
1 |
04/2026 |
जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के विभिन्न पद |
27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 |
आरआरबी ने 16 सितंबर को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले (संभावित रूप से) सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा।” नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी पहचान को ऑथेंटिकेट करने की सलाह दी गई है।
RRB Junior Engineer Exam Date 2026: आरआरबी वेबसाइट
आरआरबी जेई एग्जाम शेड्यूल 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। बोर्ड ने गैर-कानूनी तरीके से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उम्मीदवारों को गुमराह करने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की है।
अगली खबर
]MPESB Jail Prahari 2026 PET: जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के लिए फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जारी, डाउनलोड करें
उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन ‘अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेडा रोड, नीलबड, भोपाल’ में आयोजित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल