RRB JE CBT 2 Result 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस सीबीटी 2 रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | July 21, 2025 | 07:13 PM IST | 2 mins read
सीबीटी 2 परिणाम पीडीएफ में अगले चरण, यानी दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज यानी 21 जुलाई 2025 को जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) जैसे पदों के लिए आयोजित सीबीटी 2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड को चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी सीबीटी 2 परिणाम 7951 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है। परिणाम के साथ, बोर्ड ने श्रेणी-वार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी योग्यता स्थिति जानने में मदद मिलेगी।
सीबीटी 2 परिणाम पीडीएफ में अगले चरण, यानी दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE CBT 2 Result 2025: 354 उम्मीदवार चयनित
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज, अपने कॉल लेटर की ई-कॉपी और A4 आकार की स्व-सत्यापित प्रतियों के दो सेट जमा करने होंगे। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम है।
यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन में दी गई जानकारी गलत या अधूरी पाई जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। आरआरबी द्वारा जारी किए गए परिणाम पीडीएफ में 354 उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
RRB JE CBT 2 Result 2025: शेष 12 आरआरबी क्षेत्रों के परिणाम जारी
आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमएम आदि पदों के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, मालेगांव, मुंबई, रांची, सिकंदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे क्षेत्रों में 22 अप्रैल को आयोजित परीक्षा का परिणाम 2 जुलाई को घोषित किया गया है।
शेष 12 आरआरबी क्षेत्रों अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गोरखपुर, गुवाहाटी, बिलासपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, चेन्नई और सिलीगुड़ी के लिए 4 जून को आयोजित सीबीटी-2 रिजल्ट अब संबंधित वेबसाइटों पर जारी किया जा रहा है।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा कुछ दिनों तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी जानकारी केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही देखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी दलाल से सावधान रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार