RRB JE CBT 2 Exam 2025: आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा स्थगित, नई तिथि rrbcdg.gov.in पर जल्द

आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले और आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी स्लिप 10 दिन पहले उपलब्ध होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों पर 7,951 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती कर रहा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों पर 7,951 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती कर रहा है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | March 4, 2025 | 02:35 PM IST

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी जूनियर इंजीनियर (आरआरबी जेई) सीबीटी 2 परीक्षा 2025 अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। आरआरबी जेई 2025 सीबीटी 2 के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उचित समय पर की जाएगी।

आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट ही सीबीटी 2 एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) जैसे पदों पर की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों पर 7,951 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले और परीक्षा शहर का विवरण 10 दिन पहले उपलब्ध होगा।

Also readRRB ALP Score Card 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट स्कोरकार्ड जारी, सीबीटी 2 एग्जाम डेट्स जानें

नोटिस के अनुसार, “परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। उम्मीदवार आधार सत्यापन के माध्यम से www.rrbapply.gov.in पर अपनी पहचान प्रमाणित करें।”

नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सहायक लोको पायलट (ALP) और RPF कांस्टेबल सहित अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। ALP पद के लिए CBT-2 परीक्षा 19 और 20 मार्च 2025 को होगी। इस बीच, RPF कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) भर्ती परीक्षा जारी है और 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी।

RRB JE CBT 2 Exam 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications