RRB Isolated Categories Recruitment 2026: आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरीज पदों के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क

Saurabh Pandey | November 5, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ने आइसोलेटेड कैटेगरीज पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरीज के लिए आवेदन सुधारने की विंडो 7 से 16 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरीज के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 (रात 23:59) बजे तक है।

आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए आवेदन में सुधार करने की सुविधा 7 से 16 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। हर बार बदलाव करने पर 250 रुपये का शुल्क लगेगा। उम्मीदवार जितनी बार चाहें बदलाव कर सकते हैं, लेकिन हर बार आपको शुल्क देना होगा। अकाउंट की जानकारी और चुने गए आरआरबी को बदला नहीं जा सकता और 16 दिसंबर के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 2 और लेवल 7 के वेतनमान पर आधारित होंगी।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: आधार सत्यापन अनिवार्य

आरआरबी की तरफ से जारी अधिसूचना में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अपने प्राथमिक विवरण का सत्यापन आधार के माध्यम से जरूर करें। आधार सत्यापन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए आधार में दर्ज नाम, जन्म तिथि, लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक डेटा, 10वीं कक्षा के पासिंग सर्टिफिकेट के अनुसार अपडेट होने चाहिए।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
CBT में उपस्थित होने के बाद रिफंड
सामान्य एवं अन्य
500 रुपये
400 रुपये (बैंक शुल्क घटाकर)
एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी
250 रुपये
250 रुपये (बैंक शुल्क घटाकर)

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: परीक्षा विवरण

पद का नाम
विभाग
वेतन स्तर
शुरुआती वेतन
मेडिकल मानक
आयु (01-01-2027 के अनुसार)
रिक्तियां
चीफ लॉ असिस्टेंट
कार्मिक
7
44,900
C1
18-40 वर्ष
17
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
कार्मिक
7
44,900
C1
18-32 वर्ष
21
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
वाणिज्यिक
6
35,400
C1
18-33 वर्ष
8
जूनियर ट्रांसलेटर / हिंदी
कार्मिक
6
35,400
C2
18-33 वर्ष
79
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर
कार्मिक
6
35,400
C1
18-33 वर्ष
27
साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग)
आरडीएसओ
6
35,400
B1
18-35 वर्ष
3
लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट)
यांत्रिक (सीएमटी)
2
19,900
B1
18-30 वर्ष
36
कुल





191

Also read UP Anganwadi Vacancy 2026: हरदोई-बलिया में आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर के कुल 886 पदों पर भर्ती, आवेदन तिथि जानें

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. अनुवाद परीक्षा (जूनियर अनुवादक/केवल हिंदी)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षा

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

श्रेणी न्यूनतम अंक
अनारक्षित (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS) 40%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) 30%
अनुसूचित जाति (SC) 30%
अनुसूचित जनजाति (ST) 25%

बोर्ड ने आवेदकों को दलालों, बिचौलियों और नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों से सावधान रहने की भी चेतावनी दी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]