Trusted Source Image

RRB Group D City Slip 2025 (Out) LIVE: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैंडिडेट लॉगिन लिंक जानें; सिटी स्लिप जारी

Santosh Kumar | November 20, 2025 | 11:58 AM IST | 6 mins read

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के तहत 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवार इसमें भाग लेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

RRB Group D Exam Date 2025 Live Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2025 में ग्रुप डी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के 12 नवंबर को आए हालिया फैसले के बाद, अब यह परीक्षा बिना किसी कानूनी अड़चन के आयोजित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी।

आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 19 नवंबर को जारी कर दी गई है, जिसमें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी होगी। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

RRB Group D City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप

जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शहर और तिथि देखने और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक 19 नवंबर को या उससे पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव होगा।

उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल भेजे जा रहे हैं, जिनकी सिटी स्लिप उनके रजिस्टर किए गए ईमेल या मोबाइल नंबर पर जारी कर दी गई है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

Also readRRB NTPC UG Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट का इंतजार, ऑफिशियल वेबसाइट, मेरिट लिस्ट जानें

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 अभियान के तहत 32,438 रिक्तियां भरी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवार इसमें भाग लेंगे। यह भर्ती लेवल-1 के पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर और असिस्टेंट पॉइंट्समैन के लिए है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

आरआरबी ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप और परीक्षा से जुड़ी ताज़ा अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

November 20, 2025 | 10:58 AM IST

RRB Group D City Slip 2025 (Out) LIVE: आरआरबी ग्रुप डी के लिए कुल आवेदन

देश भर में CEN 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी पदों के लिए 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है।

November 20, 2025 | 10:02 AM IST

RRB Group D City Slip 2025 (Out) LIVE: आरआरबी ग्रुप डी हाल टिकट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए हाल टिकट परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम 27 नवंबर से शुरू होगी।

November 20, 2025 | 08:50 AM IST

RRB Group D City Slip 2025 (Out) LIVE: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप विवरण

आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर पर्ची में आवंटित परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट विवरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

November 20, 2025 | 07:07 AM IST

RRB Group D City Slip 2025 (Out) LIVE: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 23 या 24 नवंबर को अस्थायी रूप से जारी किया जाएगा। 27 नवंबर की परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

November 19, 2025 | 10:53 PM IST

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।

November 19, 2025 | 10:01 PM IST

RRB Group D Exam City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप क्यों जारी की जाती है?

बोर्ड ने परीक्षा से पहले आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 सिटी स्लिप 2025 जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट के बारे में सूचित किया है ताकि वे अपनी यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियां पहले से कर सकें।

November 19, 2025 | 09:02 PM IST

RRB Group D Exam 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कैसे प्रश्न होंगे?

ग्रुप डी परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

November 19, 2025 | 08:01 PM IST

RRB Group D Vacancy 2025: कुल 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर लॉग इन करके परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।

November 19, 2025 | 07:09 PM IST

RRB Group D Negative Marking: आरआरबी ग्रुप डी नेगेटिव मार्किंग

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

November 19, 2025 | 06:01 PM IST

RRB Group D Recruitment Exam Duration: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा अवधि

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट, जिनके साथ एक लेखक होगा)।

November 19, 2025 | 05:03 PM IST

RRB Group D Exam City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें चेक?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।

November 19, 2025 | 03:56 PM IST

RRB Group D Exam Pattern 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

विषयप्रश्नों की संख्याअंक

गणित

25

25

सामान्य बुद्धि एवं तर्क

30

30

सामान्य विज्ञान

25

25

सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक

20

20


November 19, 2025 | 03:28 PM IST

RRB Group D Exam 2025 Date: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 परीक्षा तिथि

आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

November 19, 2025 | 02:44 PM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा?

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।

November 19, 2025 | 01:53 PM IST

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का सिलेबस क्या है?

आरआरबी ग्रुप डी के पाठ्यक्रम में चार खंड शामिल हैं- गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता , जिसमें समसामयिक घटनाएं भी शामिल हैं। गणित खंड में संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय और कार्य, बीजगणित, ज्यामिति और आंकड़ा व्याख्या जैसे विषय शामिल हैं।

November 19, 2025 | 12:47 PM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर क्या विवरण होगा?

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण नीचे दिए गए हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा स्थल
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • पिता का नाम
  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के दिन के निर्देश 

November 19, 2025 | 12:20 PM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ने कैंडिडेट को किया सावधान

बोर्ड ने कहा, “ऐसे दलालों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आधार पर होता है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।”

November 19, 2025 | 11:44 AM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी यात्रा प्राधिकरण

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले रिजर्व कैटेगरी जैसे अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आवेदक भी यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड कर सकते हैं।

November 19, 2025 | 11:01 AM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कब आएगा?

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आरएसएसबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

November 19, 2025 | 10:25 AM IST

rrb group d exam date 2025 postponed or not: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब यह 27 नवंबर से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। पहले, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होनी थी।

November 19, 2025 | 09:55 AM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज यानी 19 नवंबर को आरआरबी ग्रुप डी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

November 19, 2025 | 08:28 AM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप आज

रेलवे भर्ती बोर्ड आज यानी 19 नवंबर 2025 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करेगा।

November 19, 2025 | 07:05 AM IST

RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के चरण

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों को शामिल किया गया है:

  • सीबीटी
  • पीईटी
  • दस्तावेज सत्यापन

November 18, 2025 | 10:55 PM IST

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025

आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

November 18, 2025 | 10:05 PM IST

RRB Group Exam City Slip Link 2025: पासवर्ड प्राप्त करने के लिए क्या करें?

उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना आवेदन पंजीकरण क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। वे अपना पासवर्ड प्राप्त करने के लिए लॉगिन पृष्ठ पर दिए गए "पासवर्ड भूल गए" लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

November 18, 2025 | 08:27 PM IST

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी।

November 18, 2025 | 07:09 PM IST

RRB Group D Hall Ticket Download: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डेट 2025

अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 नवंबर को है, उन्हें 23 या 24 नवंबर को एडमिट कार्ड मिलेंगे।

November 18, 2025 | 06:18 PM IST

RRB Group D Exam 2025 Live Updates: आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से आयोजित की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है।

November 18, 2025 | 05:19 PM IST

RRB Group D Hall Ticket 2025: आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट 2025 डेट

जारी अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट 2025 परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। 

November 18, 2025 | 04:02 PM IST

RRB Group D City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप कल

आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कल जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी होगी।

November 18, 2025 | 03:53 PM IST

RRB Group D Exam Date 2025: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट जारी

आरआरबी ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications