RRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी और जेई, डीएमएस, सीएमए पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
सीबीटी-1 के परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, द्वितीय चरण-सीबीटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एएलपी और जेई, डीएमएस, सीएमए पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा चरण 2 (CBT 2) की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। सीबीटी 2 के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवार ही सीबीटी 2 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 और जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA), केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 और 20 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “प्रथम चरण-सीबीटी के परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और द्वितीय चरण-सीबीटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।” बोर्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर और तिथि तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिया जाएगा। परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी कॉल लेटर उपलब्ध होगा।
Also read RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी परिणाम जल्द जारी होने की संभावना, अपेक्षित कटऑफ जानें
आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे CBT-2 में उपस्थित होने के लिए परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आधार के बायोमेट्रिक्स सत्यापन के लिए अनलॉक स्थिति में हैं।
नोटिस में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आगे कहा कि, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करें, यदि पहले से नहीं किया है, तो परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश की सुविधा के लिए www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करके कर सकते हैं।”
आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को और जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल