शुरुआत में, आरपीएससी ने प्रशासनिक सेवाओं के लिए 733 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिनमें से 346 राज्य सेवा परीक्षा और 387 अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए आवंटित की गई थी।
Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 12:58 PM IST
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 (RAS 2024) भर्ती परीक्षा की रिक्तियों में संशोधन किया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आयोग ने आरपीएससी आरएएसी 2024 भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या में 363 की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 1,096 हो गई है।
आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 की कुल रिक्तियों में 428 पद राज्य सेवाओं के और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के शामिल हैं। शुरुआत में RPSC ने प्रशासनिक सेवा पदों के लिए 733 रिक्तियों की घोषणा की, जिसमें राज्य सेवा परीक्षा के 346 और अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए 387 पद आवंटित किए गए।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “इन पदों के संबंध में कार्मिक विभाग (के-4/2) से प्राप्त कुल 1,096 पदों (राज्य सेवाएं-428 और अधीनस्थ सेवाएं-668) के लिए संशोधित श्रेणीवार वर्गीकरण के साथ एक शुद्धिपत्र (संख्या 21/2024-25) जारी किया गया है।” कैंडिडेट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिस की जांच कर सकते हैं।
Also readRPSC Assistant Engineer Result 2024: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
आएएस परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरपीएससी आरएएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स एग्जाम दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही पाली में कराई गई थी। आरएएसी प्री एग्जाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही आरपीएससी आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन आरपीएससी आरएएस 2024 मेन एग्जाम और इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभी तक मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान आरएएसी प्री रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: