RRB ALP Recruitment 2024: आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 का शेड्यूल जारी, पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त के बीच
Santosh Kumar | January 31, 2024 | 10:28 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीबीटी पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा सितंबर, 2024 में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अभी चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी तक है। उम्मीदवार 20 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
RRB ALP Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाएं।
- “RRB ALP Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
- अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र जमा करें।
शेड्यूल के मुताबिक सीबीटी पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, तीसरे चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट नवंबर में निर्धारित है। हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये परीक्षा तिथियां अस्थायी हैं। सटीक तारीख की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल