RRB ALP CBT-1 Result 2026: आरआरबी एएलपी रिजल्ट व कटऑफ घोषित, सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | June 12, 2026 | 09:18 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार 27 जून तक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आरआरबी पोर्टल पर आरआरबी एएलपी स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती के सीबीटी-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। सीबीटी-1 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट क्षेत्रीय आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। सफल उम्मीदवार अब सीबीटी-2 की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आरआरबी ने सभी 21 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से अलग-अलग रिजल्ट जारी किए हैं।
आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती (सीईएन 01/2025) के पहले चरण (सीबीटी-1) की परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दूसरे चरण (सीबीटी-2) के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया है।
RRB ALP Result 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 डेट
सीबीटी-2 परीक्षा 12 जुलाई, 2026 के बाद आयोजित की जा सकती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन के बारे में जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से मिलेगी।
उम्मीदवार 27 जून तक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके आरआरबी पोर्टल पर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यदि दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी या कदाचार का मामला पाया जाता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
RRB ALP CBT-1 Result 2026: आरआरबी एएलपी रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाएं।
- आरआरबी एएलपी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगी।
- अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
RRB ALP CBT-1 Cutoff 2026: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
केवल सीबीटी-2 के लिए बुलाए जाने से नौकरी का अधिकार नहीं मिलता है। आरआरबी ने उम्मीदवारों को धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों से सावधान रहने और सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी है।
लाखों उम्मीदवार सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए। अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं। आरआरबी एएलपी पदों के लिए परीक्षा 13 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल