RPSC Senior Teacher Result 2026: आरपीएससी सीनियर टीचर रिजल्ट हिन्दी विषय के लिए जारी, 3,609 उम्मीदवार चयनित

Santosh Kumar | October 14, 2026 | 11:32 AM IST | 2 mins read

आयोग द्वारा यह परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की गई। आयोग ने 28 जुलाई को आंसर की जारी की। इसके बाद अब, आयोग ने हिंदी विषय के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स उपलब्ध करा दिए गए हैं।

आरपीएससी सीनियर टीचर रिजल्ट पीडीएफ़ प्रारूप में जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर सीनियर टीचर ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 2025 के हिंदी विषय का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में कुल 3,609 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से चुना गया है; इनमें अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के 50 उम्मीदवार और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (नॉन-टीएसपी) के 3,559 उम्मीदवार शामिल हैं। आरपीएससी सीनियर टीचर रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

आयोग द्वारा आरपीएससी सीनियर टीचर हिन्दी विषय के लिए परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की गई। इसके बाद अब, आयोग ने हिंदी विषय के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद रिक्त पदों को भरना है, जिसमें हिंदी विषय के लिए पद आरक्षित हैं। चुने गए उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

RPSC Senior Teacher Result 2026: डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म डेट

लिस्ट में शामिल सभी उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी के जरिए ऑनलाइन डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा की जाएगी।

यह प्रक्रिया 17 से 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन जारी रहेगी। रिजल्ट के साथ, अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई है; कई उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर 5वें विकल्प से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण अयोग्य ठहराया गया।

Also read RSSB ANM Cut Off Marks 2026: आरएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के संशोधित कटऑफ मार्क्स जारी

RPSC Senior Teacher Result: 1,082 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

आरपीएससी सीनियर टीचर रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, आयोग ने 1,082 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है, क्योंकि वे 10 प्रतिशत से अधिक सवालों के लिए 5 विकल्पों में से किसी को भी चिह्नित नहीं कर पाए।

चुने गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी करनी चाहिए। उम्मीदवार ऑफिशियल पीडीएफ में कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ की पूरी जानकारी देख सकते हैं। डीवी के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]