RPSC School Lecturer Recruitment 2024: राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 2,202 रिक्तियां
Santosh Kumar | November 5, 2024 | 02:39 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन विंडो 4 दिसंबर तक खुली रहेगी। आवेदन की पात्रता पद के अनुसार अलग-अलग है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने लेक्चरर के 2,202 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार जो रिक्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन विंडो 4 दिसंबर तक ओपन रहेगी।
राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 400 रुपये लिए जाएंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी के लिए 350, अंग्रेजी के लिए 325, संस्कृत के लिए 64, पंजाबी के लिए 11, उर्दू के लिए 25, इतिहास के लिए 90, राजनीति विज्ञान के लिए 225, भूगोल के लिए 210 सहित विभिन्न विषयों में स्कूल लेक्चरर के कई पद शामिल हैं।
RPSC Recruitment 2024: रिक्ति विवरण, पात्रता
आवेदन की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। कई विषयों के लिए संबंधित विषय में स्नातक के साथ-साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा भी जरूरी है। वहीं कई विषयों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री भी जरूरी है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन के लिए पेपर-1 और पेपर-2 होंगे। पेपर-1 की अवधि डेढ़ घंटे और पेपर-2 की अवधि 3 घंटे होगी। चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि के दौरान राज्य सरकार के नियमानुसार पे मैट्रिक्स लेवल एल-12 (ग्रेड पे-4800) पर एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
Also read RRB NTPC Recruitment 2024: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन फॉर्म में कल तक सुधार का मौका
RPSC School Lecturer Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Apply Online विकल्प पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर Click here for New Portal पर क्लिक करें।
- पेज पर खुद का पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- डाक्यूमेंट्स अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल