RPSC RAS Admit Card 2024: आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड डेट घोषित; एग्जाम सिटी स्लिप 26 जनवरी को होगी जारी
Santosh Kumar | January 24, 2025 | 06:56 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी आरएएस प्री एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आज यानी 24 जनवरी 2025 को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्री परीक्षा 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस प्री परीक्षा सिटी स्लिप 26 जनवरी को जारी की जाएगी। इस संबंध में आरपीएससी ने एक अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
RPSC RAS Admit Card 2024: आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड डेट
आयोग के नोटिस के अनुसार आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड 2024 आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर 30 जनवरी 2025 को अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर आवेदन क्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
RAS RPSC Admit Card 2024: परीक्षा दिशानिर्देश
परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और स्पष्ट फोटो वाला दूसरा मूल पहचान पत्र लेकर आएं।
इसके अलावा एडमिट कार्ड पर नवीनतम और स्पष्ट रंगीन फोटो चिपकाना भी जरूरी है। स्पष्ट मूल फोटो पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ जारी जरूरी निर्देश भी जरूर पढ़ें।
आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे किसी दलाल या अपराधी के झांसे में न आएं। रिश्वत या धोखाधड़ी के किसी भी प्रयास की स्थिति में साक्ष्य सहित आयोग के नियंत्रण कक्ष (0145-2635200, 2635212, 2635255) पर सूचित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल