RPSC RAS 2024: आरपीएससी आरएएस आवेदन सुधार विंडो rpsc.rajasthan.gov.in पर खुली, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 5, 2024 | 04:42 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएस 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये करेक्शन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज यानी 5 दिसंबर को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी आरएएस 2024 प्रारंभिक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपने आरपीएससी आरएएस 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 500 रुपये करेक्शन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आरपीएससी आरएएस 2024 आवेदन सुधार सुविधा लिंक 11 दिसंबर, 2024 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवार इस दौरान अपने आरपीएससी आरएएस 2024 एप्लीकेशन फॉर्म (प्रीलिम्स) में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस 2024 आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों को नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य सभी फील्ड में बदलाव की अनुमति दी गई है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 733 पदों को भरेगा, जिनमें से 346 राज्य सेवा के पद और 387 अधीनस्थ सेवा के पद हैं।
Also read Rajasthan CET Results 2024: राजस्थान सीईटी रिजल्ट जनवरी के पहले सप्ताह में होगा जारी
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उक्त परीक्षा के लिए विज्ञापन में उल्लिखित शर्तों के अनुसार उम्मीदवारों को 5 दिसंबर से 11 दिसंबर, 2024 तक नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि और लिंग को छोड़कर अन्य विवरणों में ऑनलाइन सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।”
आगे कहा गया कि यदि अभ्यर्थियों को इन सुधारों के संबंध में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर भी संपर्क कर सकते।
RPSC RAS 2024 Application: कैसे बदलाव करें?
उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस 2024 आवेदन पत्र में परिवर्तन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक बदलाव करें।
- शुल्क जमा करें, बदलाव की पुष्टि करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी