Nitin | January 4, 2024 | 05:21 PM IST | 1 min read
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी भर्ती में कुल 533 रिक्तियां है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 4 जनवरी 2024 को आरपीएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई पदों के लिए उपस्थित होंगे, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे पहुंचना होगा।
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। उम्मीदवार संबंधित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।