RPF Recruitment 2024: आरपीएफ कॉन्स्टेबल-एसआई भर्ती का नोटिस निकला फर्जी
Saurabh Pandey | February 27, 2024 | 10:39 AM IST | 1 min read
आरपीएफ भर्ती 2024 को लेकर एक नोटिफिकेशन प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह से फर्जी है। रेल मंत्रालय ने ऐसी किसी भी भर्ती का विज्ञापन जारी करने से मना किया है।
नई दिल्ली : रेलवे सुरक्षा बल या आरपीएफ में कॉन्स्टेबल और एसआई पदों पर भर्ती निकाले जाने का एक फर्जी शॉर्ट नोटिस प्रसारित किया जा रहा था। इस नोटिस में पात्र उम्मीदवारों को 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in/RPF पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही गई थी। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 मई बताई गई थी। पीआईबी ने इसे फेक बताया है।
पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- एक फेक नोटिस रेल मंत्रालय के नाम पर आरपीएफ में कॉन्स्टेबल और एसआई पदों पर भर्ती के लिए सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जो पूरी तरह से फेक है। इस तरह की कोई भी भर्ती नहीं की जा रही है और न ही ऐसा कोई नोटिफिकेशन रेल मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है। आप अपनी व्यक्तिगत और फाइनेंशियल जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आरपीएफ भर्ती का विज्ञापन बिल्कुल सरकारी विज्ञापन जैसा है। इसके मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल के 4208 और एसआई के 452 पदों को मिलाकर कुल 4660 पदों भर्ती होने का दावा किया गया था।
अगली खबर
]RSMSSB Exam 2024: राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-संगणक परीक्षा की डेट जारी, 26 फरवरी को एडमिट कार्ड
RSMSSB Exam 2024: राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-संगणक परीक्षा की डेट जारी, 26 फरवरी को एडमिट कार्ड rsmssb-cho-computor-recruitment-2023-exams-admit-card-dates-out-downlod-at-rsmssb-rajasthan-gov-in
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी