RLBCAU Answer Key 2023: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय नॉन फैकल्टी भर्ती आंसर की जारी

Saurabh Pandey | February 17, 2024 | 10:15 PM IST | 1 min read

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी ने नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2024। (प्रतीकात्मक;शटरस्टॉक)
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भर्ती 2024। (प्रतीकात्मक;शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी (RLBCAU jhansi) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आरएलबीसीएयू भर्ती परीक्षा 2023 में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी और दतिया कैंपस में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2024 को किया था। एनटीए ने RLBCAU Non Faculty Answer Key 2023 के साथ क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर चैलेंज के लिए उपलब्ध करा दी है।

एनटीए की तरफ से आरएलबीसीएयू भर्ती परीक्षा 2023 प्रोविजनल आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों के पास 17 फरवरी से 19 फरवरी 2024 रात 11.50 बजे तक मौका रहेगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों का पैनल चेक करेगा। आपत्ति सही पाई जाने पर प्रोविजनल आंसर की को संशोधित किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब ‘View Provisional Answer Key’पर क्लिक करें।
  • आरएलबीसीएयू भर्ती रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें उत्तर कुंजी और उसे चुनौती देने के निर्देश होंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications