BITSAT 2024: बीटसैट 2024 के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 15, 2024 | 12:14 PM IST | 1 min read
BITSAT पिलानी ने बी.ई., बी. फार्मा और एम.एससी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। पुरुष व महिला वर्ग के लिए आवेदन शुल्क क्रमशः 3400 रुपये और 2900 रुपये तय किया गया है।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBookनई दिल्ली: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिटसैट) पिलानी ने पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित अपने परिसरों के स्नातक इंजीनियरिंग (बी.ई., बी.फार्मा और एम.एससी.) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा बिटसैट-2024 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।
उम्मीदवार 11 अप्रैल से पहले BITS प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिटसैट 2024 परीक्षा सत्र 1 का आयोजन 21 मई से 26 मई तक जबकि सत्र 2 का आयोजन 22 से 26 जून 2024 तक किया जाएगा। BITSAT 2024 एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी और इसमें 130 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में चार खंड शामिल होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीव विज्ञान (बी.फार्मा के लिए) और अंग्रेजी दक्षता व तार्किक तर्क। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
बिटसैट 2024 के लिए कक्षा 12 में भाग ले रहे या उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बिटसैट पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास पीसीएम या पीसीबी विषय में न्यूनतम 75% अंकों के साथ-साथ प्रत्येक सब्जेक्ट में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए।
सामान्य, ओबीसी, एसटी व एससी वर्ग (पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क 3400 रुपये है, जबकि सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी क्षेणी (महिला) के लिए 2900 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।
बिटसैट उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिटसैट 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
BITSAT 2024 Exam: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिन्दुओं को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- “Please Click Here to apply for BITSAT-2024” पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
- फिर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सबमिट करें।
- फिर उम्मीदवार अपना पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी 2024 बीटेक पंजीकरण 16 जनवरी से शुरू, देखें सिलेबस
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र पीसीबी और पीसीएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2024 से शुरू करेगा। एप्लिकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 है। परीक्षा 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और 200 अंकों की होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच