Trusted Source Image

REET Mains Final Answer Key 2026: प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, 11 प्रश्न हटाए गए

Santosh Kumar | June 16, 2026 | 01:08 PM IST | 1 min read

राजस्थान प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की सामान्य विषय के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं।

आरएसएसबी ने परीक्षा कोड ZZ8 के लिए फाइनल आंसर-की जारी की है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरएसएसबी ने परीक्षा कोड ZZ8 के लिए फाइनल आंसर-की जारी की है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने रीट मेन्स 2026 प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आरएसएसबी ने परीक्षा कोड ZZ8 के लिए फाइनल आंसर-की जारी की है।

राजस्थान प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की सामान्य विषय के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। आरएसएसबी ने फाइनल आंसर की से 11 सवालों को हटा दिया है।

ये फ़ाइनल आंसर की, प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद तैयार की गई हैं। उम्मीदवार पोर्टल पर 'आंसर की' सेक्शन से फाइनल आंसर की की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readREET Mains Final Answer Key 2026: आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर फाइनल आंसर-की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आंसर की को अच्छी तरह से देख लें, क्योंकि अब इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है। रीट मेन्स परीक्षा 17 जनवरी में आयोजित की गई, लेवल-1 परिणाम 11 जून को जारी किए गए।

राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर के कुल 7,759 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने मेरिट के आधार पर लिस्ट, एनटीएसपी/टीएसपी कैटेगरी के लिए अलग-अलग लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी किए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications