REET Mains Admit Card 2026: रीट मेन्स एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, परीक्षा 17 जनवरी से शुरू होगी
Abhay Pratap Singh | January 12, 2026 | 09:16 PM IST | 2 mins read
राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) मुख्य 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, रीट मेन्स परीक्षा 2025 लेवल-1 (प्राथमिक) और लेवल-2 (उच्च प्राथमिक) शिक्षकों की भर्ती के लिए 17 से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। आरईईटी एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा स्तर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता जांच सकते हैं।
राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 मेन्स का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र पर रीट मेन्स 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना होगा।
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले उम्मीदवारों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र का गेट निर्धारित समय पर बंद कर दिए जाएंगे। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में अनुमति की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रीट एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को तुरंत आरएसएसबी से संपर्क करना चाहिए। रीट मेन्स 2026 परीक्षा लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
REET Mains 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट रीट मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएसएसबी पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'एडमिट कार्ड' सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- 'REET मुख्य परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- रीट मेन्स 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच