Trusted Source Image

RCFL Recruitment 2026: आरसीएफएल केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी भर्ती के लिए पंजीकरण जारी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | April 13, 2026 | 12:58 PM IST | 1 min read

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य लगभग 188 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (बीएससी) की डिग्री और संबंधित विषय में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आरसीएफ ट्रेनी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान 22,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरसीएफ ट्रेनी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान 22,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइज़र्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल, 2026 है।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य लगभग 188 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (बीएससी) की डिग्री और संबंधित विषय में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

RCFL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आरसीएफएल केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रूपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और पूर्व सैनिक श्रेणियों के आवेदकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

RCFL Trainee Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां (Vacancies)
कुल रिक्तियां
188
अनारक्षित (UR)
85
अनुसूचित जाति (SC)
18
अनुसूचित जनजाति (ST)
17
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - NCL)
50
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
18

Also read BTSC Staff Nurse DV Dates 2026: बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स

RCFL Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं।
  2. अब भर्ती सेक्शन में जाएं और केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अंत में आवेदन जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

RCFL Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. स्किल टेस्ट (क्वालीफाइंग)
  4. चिकित्सा परीक्षा

RCFL Recruitment 2026: स्टाइपेंड

आरसीएफ ट्रेनी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान 22,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। आरसीएफ अस्पताल में स्वयं के लिए चिकित्सा सुविधा + खेल परिसर की सुविधा मिलेगी। वहीं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा होने पर वेतनमान 22,000-60,000 रुपये में ग्रेड II-(A6) में नियुक्ति की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications