RBSE Age Limit 8th Students: राजस्थान बोर्ड ने 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तय की 16 वर्ष की आयु सीमा
Santosh Kumar | January 18, 2024 | 01:18 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए आयु सीमा 16 वर्ष निर्धारित की है। इससे अधिक आयु के छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 8वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड की ओर से गुरुवार (18 जनवरी) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ी जानकारी साझा की गई है। इस नवीनतम आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए आयु सीमा 16 वर्ष निर्धारित की है। इसका मतलब यह है कि 16 वर्ष से अधिक आयु के छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 8वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
राजस्थान बोर्ड के मुताबिक, बोर्ड आयु का आकलन 1 मार्च 2024 से करेगा. आपको बता दें कि इससे पहले 2017 में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में 16 वर्ष (RBSE Age Limit 8th Students) तक के छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा था.
राजस्थान में 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के साथ मार्च में आयोजित हो सकती है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड ये निर्णय ले सकता है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। बोर्ड जल्द ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर सकता है।
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के साथ 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षा एक साथ आयोजित की जा सकती है। इसको लेकर शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। खबर है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर सकता है।
कक्षा 8वीं और 5वीं बोर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से खुली है। आवेदन पूरा होते ही परीक्षा समय सारणी जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। इस दौरान दूसरी पाली में 8वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई