RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी; एसएमएस और इन वेबसाइटों पर मिलेगा परिणाम
Santosh Kumar | May 20, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं। साथ ही, आरबीएसई रिजल्ट लिंक 2024 की सूची इस लेख में आगे दी गई है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (आरबीएसई) यानी राजस्थान बोर्ड आज यानी 20 मई को दोपहर 12:15 बजे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 जारी करेगा। जो छात्र राजस्थान इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र एसएमएस के जरिए भी बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही परिणाम लिंक की सूची इस लेख में आगे दिया गया है।
Half Yearly QP's 2025-26: Biology | Chemistry | Hindi | Maths | History | English
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 12वीं परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी।
आरबीएसई 12वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या असफल स्थिति और अन्य विवरण शामिल होंगे। आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
RBSE 12th Result 2024 Via SMS: एसएमएस के माध्यम से परिणाम
एसएमएस पर आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आर्ट्स स्ट्रीम के लिए, RJ12A <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
- साइंस स्ट्रीम के लिए, RJ12S <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
- कॉमर्स स्ट्रीम के लिए, RJ12C <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
Rajasthan Board 12th Result 2024 Website: इन वेबसाइट पर परिणाम
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे-
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
- indiaresults.com
Also read RBSE 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट आज 12.15 बजे, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
RBSE Rajasthan 12th Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Class 12th Science, Commerce or Arts Result Link ओपन करें।
- इसके बाद, कैंडिडेट लॉगिन विंडों में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और RBSE 12th Result 2024 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों में छात्रों को 70 में से न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि बिना प्रैक्टिकल परीक्षा वाले वैकल्पिक विषयों में छात्रों को 80 में से 26 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरबीएसई कक्षा 12वीं स्कोरकार्ड 2024 प्रोविजनल होगा, छात्र अपनी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी