Trusted Source Image

RBI Grade B Notification 2026: आरबीआई ग्रेड बी विस्तृत अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट, कुल वैकेंसी

Santosh Kumar | April 29, 2026 | 10:56 AM IST | 2 mins read

एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 + 18% जीएसटी है। सामान्य/ओबीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क ₹850 + 18% जीएसटी है।

Back

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 60 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आरबीआई ग्रेड बी पदों में जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम स्ट्रीम के तहत रिक्तियां शामिल हैं। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई को शाम 6 बजे तक तय की गई है।

एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹100 + 18% जीएसटी है। सामान्य/ओबीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क ₹850 + 18% जीएसटी है।

RBI Grade B Notification 2026: ग्रेड बी वैकेंसी विवरण, आयु सीमा

स्टाफ श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसके अतिरिक्त, बैंक/लेनदेन शुल्क भी उम्मीदवार को वहन करना होगा। वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है।

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2026 को 21 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात उसका जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले तथा 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं हुआ हो।

आरबीआई ग्रेड बी 2026 भर्ती में कुल 60 रिक्तियां शामिल हैं, जिनमें ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – जनरल में अधिकारियों के लिए 40 पद, डीईपीआर के लिए 10 पद और डीएसआईएम के लिए 10 पद शामिल हैं। एग्जाम डेट भी जारी कर दी गई है।

Also readIndian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक एसओ भर्ती का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

RBI Grade B Exam Date 2026: आरबीआई ग्रेड बी एग्जाम डेट

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 परीक्षा की डेट्स नीचे तालिका में पदवार दी गई है-

पोस्टपरीक्षा का नाममहत्वपूर्ण तिथियां

ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी - जनरल

चरण-I: ऑनलाइन परीक्षा

13 जून, 2026

चरण-II: पेपर-I, II और III की ऑनलाइन परीक्षा

25 जुलाई, 2026

ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी - डीईपीआर

चरण-I: पेपर-I और II की ऑनलाइन परीक्षा

14 जून, 2026

चरण-II: पेपर-I और II लिखित परीक्षा

26 जुलाई, 2026

ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी - डीएसआईएम

चरण-I: पेपर-I की ऑनलाइन परीक्षा

14 जून, 2026

चरण-II: पेपर-II और III ऑनलाइन / लिखित परीक्षा

26 जुलाई, 2026

RBI Grade B Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जनरल कैडर के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष तकनीकी/व्यावसायिक डिग्री होनी चाहिए और उसमें कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा घटाकर 50% अंक रखी गई है। यदि उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में पीजी या समकक्ष तकनीकी/व्यावसायिक डिग्री है, तो उसमें न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।

अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। फेज 1 में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग के 200 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे, जिसकी अवधि 120 मिनट है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications