Ayodhya Ram Temple Ceremony: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को स्कूल रहेंगे बंद, CM Yogi का निर्देश
Abhay Pratap Singh | January 10, 2024 | 10:57 AM IST | 1 min read
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 22 जनवरी को सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह का 22 जनवरी को आयोजन किया जाना है। जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह के चलते प्रदेशभर में शराब की दुकानें भी बंद होंगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले पिछले साल 30 दिसंबर को अपने दौरे पर अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने व अपने घरों में ‘श्रीराम ज्योति’ जलाने की अपील की थी।
बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह के चलते इंडियन रेलवे 19 जनवरी से देश के अलग-अलग राज्यों से अयोध्या के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा। वहीं, 22 जनवरी के बाद से 100 दिनों तक अयोध्या में देश के अन्य प्रदेशों से 1000 से अधिक ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी