Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आज नहीं होगा जारी, बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी

Saurabh Pandey | December 15, 2025 | 04:05 PM IST | 2 mins read

राजस्थान वीडीओ के कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ घोषित किए जाएंगे। कट-ऑफ अंकों को कई कारक प्रभावित करते हैं, जिनमें उपलब्ध रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन शामिल हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 850 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।  (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 850 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज 15 दिसंबर को जारी किया जाना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

राजस्थान वीडीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर अपनी चयन स्थिति चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड द्वारा कैटेगरी वाइज राजस्थान वीडीओ कट-ऑफ अंक 2025 भी जारी किए जाएंगे।

RSSB VDO Result 2025: वीडीओ रिजल्ट में अभी और देरी

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रिजल्ट में अभी और देरी होगी। बोर्ड अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि राजस्थान वीडीओ रिजल्ट बन गया मगर किसी कारणवश कंसीडर नहीं हुआ, अगली बोर्ड मीटिंग में प्रयास रहेगा।

Capture

RSSB VDO Result 2025: आंसर की हो चुकी है जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 नवंबर 2025 को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 850 पदों के लिए लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।

RSSB VDO Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको वीडीओ भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
  5. अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Also read Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और लोग गिरफ्तार

RSSB VDO Result 2025: फाइनल चयन प्रक्रिया

आरएसएसबी डीवी प्रक्रिया के कार्यक्रम और स्थान की जानकारी देते हुए एक अलग अधिसूचना जारी करेगा। सफल सत्यापन और आवश्यक चिकित्सा परीक्षाओं के पूरा होने के बाद, बोर्ड अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा। इस अंतिम सूची में शामिल उम्मीदवारों को ग्राम विकास अधिकारी के पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त होंगे।

Rajasthan VDO Result 2025: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications