Rajasthan SI Paper Leak: एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरपीएससी का पूर्व सदस्य गिरफ्तार
Press Trust of India | September 2, 2024 | 10:55 AM IST | 2 mins read
आरपीएससी के पूर्व सदस्य राईका को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर अपने बच्चों को उपलब्ध कराने के आरोप में रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस के विशेष कार्य समूह (एसओजी) ने उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि एसओजी ने रविवार को राईका के बेटे और बेटी के साथ-साथ तीन अन्य प्रशिक्षु एसआई को भी पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त महानिदेशक (एसओजी) वीके सिंह ने सोमवार को ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया, “आरपीएससी के पूर्व सदस्य राईका को उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का पेपर अपने बच्चों को उपलब्ध कराने के आरोप में रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया।”
उन्होंने कहा कि राईका को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में रविवार को दो महिलाओं समेत पांच प्रशिक्षु उप-निरीक्षकों को गिरफ्तार किया गया था।
सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें सात सितंबर तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसओजी के आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार प्रशिक्षुओं में रामूराम राईका की बेटी शोभा राईका और उनका बेटा देवेश राईका शामिल हैं।
बयान में आगे कहा गया कि, गिरफ्तार तीन अन्य प्रशिक्षु एसआई में मंजू देवी, अविनाश पलसानिया और विजेंद्र कुमार शामिल हैं। इन सभी पांचों प्रशिक्षुओं को शनिवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए एसओजी कार्यालय लाया गया।
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में अब तक 61 आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग आरोप पत्र पेश किए जा चुके हैं। इन 61 आरोपियों में 33 प्रशिक्षु उप-निरीक्षक, चार चयनित उम्मीदवार जिन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की और पेपर लीक गिरोह से जुड़े 24 लोग शामिल हैं। बयान के अनुसार, 65 अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई