Trusted Source Image

RSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी सीईटी और नॉन-सीईटी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | January 6, 2026 | 09:02 AM IST | 1 min read

20 सितंबर, 2025 को कुछ परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी। अब, बोर्ड ने टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल प्रस्तावित किया है।

आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने साल 2026 के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2026 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया है। इसमें सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) और नॉन-सीईटी आधारित, दोनों तरह की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखें शामिल हैं।

बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। 20 सितंबर, 2025 को कुछ परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की गई थी। अब, बोर्ड ने आने वाली परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल प्रस्तावित किया है।

RSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरएसएसबी सीईटी और नॉन-सीईटी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स देख सकते हैं-

परीक्षा का नाम

सीईटी/नॉन-सीईटीएग्जाम डेट

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा–2026

नॉन-सीईटी

18 अप्रैल 2026

प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)–2026

नॉन-सीईटी

9 मई 2026

प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)–2026

नॉन-सीईटी

10 मई 2026

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा–2026

सीईटी (ग्रेजुएशन)

18 जून 2026

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा–2026

सीईटी (सीनियर सेकेंडरी)

28 जून 2026

Also readRSSB 4th Grade Result 2025 LIVE: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब तक आएगा? जानें अपडेट, अपेक्षित परिणाम तिथि

RSSB Recruitment 2026: आरएसएसबी भर्ती अधिसूचना जल्द

इस कैलेंडर से राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट्स को बहुत राहत मिली है, क्योंकि अब वे पहले से ही अपनी तैयारी का शेड्यूल बना सकते हैं। यह कैलेंडर कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी देता है।

आरएसएसबी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया के बारे में लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी करेगा। लेटेस्ट और अपडेटेड जानकारी के लिए, परीक्षा में शामिल होने इच्छुक उम्मीदवार रेगुलर रूप से बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications