LiveTrusted Source Image

RBSE 5th, 8th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव @rajshaladarpan.rajasthan.gov.in

Santosh Kumar | March 24, 2026 | 04:31 PM IST | 5 mins read

इस साल, आरबीएसई कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक और कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गईं।

आरबीएसई रिजल्ट आज 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीएसई रिजल्ट आज 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

RBSE Class 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया गया है। आरबीएसई 5वीं, 8वीं रिजल्ट लिंक 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया गया है। लाखों छात्र बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। उनके साथ प्रशासक शक्ति सिंह और सचिव गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

इस साल, आरबीएसई कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च तक और कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गईं। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब बोर्ड ने आज दोनों कक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।

RBSE Class 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं का रिजल्ट लिंक

परिणाम की घोषणा के साथ-साथ, उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य आंकड़ों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने परिणाम देख सकते हैं।

परिणाम घोषित होते ही रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, परिणाम rajpsp.nic.in और rajresults.nic.in पर भी उपलब्ध होंगे। छात्र अंक-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

Also readRBSE Class 8th Result 2026: आरबीएसई 8वीं का रिजल्ट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जारी, जानें पास परसेंटेज

RBSE 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं-rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx
  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।

Also readRBSE Class 5th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें पास परसेंटेज

Rajasthan 5th, 8th Result 2026: परीक्षाओं के लिए उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत

आरबीएसई कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के लिए उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र अनुत्तीर्ण होता है, तो वह पूरक परीक्षा में बैठने के लिए पात्र है।

बोर्ड द्वारा जारी अंक-पत्र में विषय-वार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम देखने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

यदि कोई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है, तो वह पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। किसी भी फर्जी या अनौपचारिक वेबसाइट का उपयोग करने से बचें। अधिक जानकारी के लिए आरबीएसई वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 आज 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। आरबीएसई रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र इस वेबसाइट पर बने रहें।

March 24, 2026 | 03:51 PM IST

RBSE 8th Result 2026: कक्षा 8 में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

आरबीएसई कक्षा 8वीं परीक्षा 2026 परिणाम में लगभग 12,45,735 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 2,209 छात्रों के आरबीएसई 8वीं के परिणाम रोक दिए गए हैं और 38,276 छात्रों को पूरक श्रेणी में रखा गया है।

March 24, 2026 | 03:00 PM IST

RBSE Class 5th, 8th Result 2026: 5वीं, 8वीं रिजल्ट एसएमएस से कैसे देखें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स से आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट की जांच एसएमएस के माध्यम से कर सकते हैं-

  • कक्षा 8 के लिए: ‘RESULT (स्पेस) RAJ8 ROLL NUMBER’ टाइप करें। 
  • कक्षा 5 के लिए: ‘RESULT (स्पेस) RAJ5 ROLL NUMBER’ टाइप करें। 
  • इसके बाद मैसेज को 56263 नंबर पर भेजें। 
  • छात्रों को उनके अंक SMS के जरिए प्राप्त हो जाएंगे। 

March 24, 2026 | 02:31 PM IST

RBSE 5th Result 2026 Stats: लड़कियों का लड़कों से 0.35% बेहतर प्रदर्शन

पास हुए छात्रों में 6,96,074 लड़के 97.59% पास प्रतिशत के साथ सफल रहे, जबकि 6,37,862 लड़कियाँ 97.94% पास प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 0.35% बेहतर प्रदर्शन किया।

March 24, 2026 | 02:15 PM IST

RBSE 5th, 8th Result Via SMS: एसएमएस से देखें परिणाम

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई शाला दर्पण कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम 2026 की वेबसाइट अगर rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


March 24, 2026 | 01:38 PM IST

rajshaladarpan nic in Result 2026: परीक्षा में 13,33,936 छात्र उत्तीर्ण हुए

आरबीएसई परीक्षा में कुल 13,68,947 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 13,33,936 छात्र उत्तीर्ण हुए।

March 24, 2026 | 01:32 PM IST

rajshaladarpan nic in Result Class 8: आरबीएसई राजशाला दर्पण वेबसाइट डाउन

बोर्ड और राजशाला दर्पण दोनों की रिजल्ट वेबसाइट फिलहाल काम नहीं कर रही हैं, जिससे छात्रों को परिणाम देखने में परेशानी हो रही है।

March 24, 2026 | 01:28 PM IST

RBSE Class 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का पास प्रतिशत

आरबीएसई कक्षा 5 के नतीजों में, कुल 97.75 प्रतिशत छात्र पास हुए। कक्षा 8 में, पास होने का प्रतिशत 97.01 प्रतिशत रहा। दोनों कक्षाओं को मिलाकर, कुल 26 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

March 24, 2026 | 01:19 PM IST

RBSE 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं-rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx
  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।

March 24, 2026 | 01:08 PM IST

RBSE 5th, 8th Result 2026: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किए

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी कर दिए हैं। उनके साथ प्रशासक शक्ति सिंह और सचिव गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

March 24, 2026 | 01:05 PM IST

RBSE Class 5th, 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) ने आज कक्षा 5 और 8 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 8 रिजल्ट देख या डाउनलोड कर सकते हैं।

March 24, 2026 | 12:45 PM IST

Class 5th Rbse Result 2026 Kab Aayega: आरबीएसई कक्षा 5 का रिजल्ट कब आएगा?

आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट के साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम भी 1 बजे जारी किए जाएंगे। (इमेज-एक्स/@madandilawar) 

March 24, 2026 | 12:35 PM IST

Rbse 5th Result 2026 Date And Time: राजस्थान बोर्ड 5वीं का परिणाम कितने बजे आएगा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 5वीं का परिणाम आज, 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा।

March 24, 2026 | 12:20 PM IST

RBSE 5th Result 2026 Date And Time: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई दसवीं रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

March 24, 2026 | 12:15 PM IST

Rajshaladarpan Nic In Result 2026: आरबीएसई 5वीं-8वीं रिजल्ट कैसे देखें?

आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं-rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx
  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर लें।

March 24, 2026 | 11:55 AM IST

RBSE Shaladarpan Website Link: आरबीएसई 5वीं-8वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

आरबीएसई पांचवी, आठवीं रिजल्ट शाला दर्पण की वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर जारी किया जाएगा। 

March 24, 2026 | 11:25 AM IST

RBSE 5th Result 2026: पांचवी क्लास का रिजल्ट 2026

आरबीएसई पांचवी क्लास का रिजल्ट 2026 दोपहर 1 बजे rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। 

March 24, 2026 | 11:00 AM IST

RBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च तक जारी किए जाने की संभावना है।

March 24, 2026 | 10:30 AM IST

Rajasthan Board 8th Result 2026: आठवीं का रिजल्ट कब आएगा?

आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गईं। आरबीएसई आठवीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। 

March 24, 2026 | 09:47 AM IST

RBSE 5th, 8th Result Time 2026: दोपहर 1 बजे जारी होगा आरबीएसई 5वीं-8वीं रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 10 की परीक्षा के परिणाम साथ ही कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के रिजल्ट भी घोषित किए जाएंगे।

March 24, 2026 | 09:10 AM IST

RBSE Class 8 Result 2026: 8th क्लास रिजल्ट राजस्थान बोर्ड कब आएगा?

आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

March 24, 2026 | 08:09 AM IST

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक

आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं रिजल्ट आज 'शाला दर्पण' पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।

March 24, 2026 | 08:08 AM IST

RBSE Class 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आरबीएसई कक्षा 5 और 8 रिजल्ट आज आएगा

आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की है। 

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications