PTET 2025 Registration: राजस्थान पीटीईटी रजिस्ट्रेशन विंडो कल होगी क्लोज, जानें आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि
Santosh Kumar | April 16, 2025 | 03:08 PM IST | 2 mins read
फिलहाल राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2025 के तहत 4 वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख कल यानी 17 अप्रैल है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक पीटीईटी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा राजस्थान भर के शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले 2-वर्षीय और 4-वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रमों में लगभग एक लाख सीटों पर प्रवेश प्रदान करती है।
फिलहाल राजस्थान पीटीईटी के तहत 4 वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल थी जिसे कई छात्रों के अनुरोध के बाद बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया।
PTET 2025 Registration: आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि
राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी।
प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के स्नातक में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांग, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं 45% अंक होने पर भी पात्र मानी जाएंगी।
Also read Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस टेलीकॉम ऑपरेटर पद के लिए पात्रता में बदलाव
PTET 2025 Exam Pattern: आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न
प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं।
पीटीईटी 2025 का स्कोर राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए मान्य होगा। इसमें प्रवेश प्री-बीएड और बीएससी-बीएड रिजल्ट के आधार पर दिया जाएगा। इसके जरिए सिर्फ राजस्थान के कॉलेजों में ही दाखिला मिलेगा।
राजस्थान पीटीईटी में दो पेपर होंगे- पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वालों के लिए होगा और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वालों के लिए होगा। पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
अगली खबर
]RUHS CUET Nursing 2025: आरयूएचएस सीयूईटी रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, परीक्षा 25 मई को, जानें एडमिशन प्रक्रिया
जो पात्र अभ्यर्थी आरयूएचएस नर्सिंग बीएससी फॉर्म या अन्य प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर लिंक एक्टिव होने के बाद ऐसा कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल